खरसिया के हृदय स्थल परशुराम चौक में भव्य महाआरती, सामाजिक एकता का दिया संदेश

खरसिया के हृदय स्थल परशुराम चौक में भव्य महाआरती, सामाजिक एकता का दिया संदेश

खरसिया के हृदय स्थल परशुराम चौक में आज भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर भव्य महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में “जय परशुराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के बीच शीतल शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम में यह सेवा कार्य लोगों के लिए राहत का माध्यम बना और आयोजन में सेवा, समर्पण एवं सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश दिया गया कि सभी मिलकर रहें, संगठित रहें और समाज में सौहार्द व सहयोग की भावना को बनाए रखें। पूरा आयोजन श्रद्धा, उत्साह और एकता के भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!