🔴आईजी की सख्ती: 2 महीने में खत्म होंगे पुराने केस, अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा
बिलासपुर। पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने 05 मई 2026 को रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित प्रकरणों के निराकरण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2021 और उससे पुराने लंबित मामलों को आगामी दो महीनों में शून्य करने का लक्ष्य रखा जाए। वर्तमान में रेंज में धारा 173(8) CrPC और BNSS के तहत कुल 752 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें कोरबा और बिलासपुर जिले में सर्वाधिक मामले दर्ज हैं।
समीक्षा के दौरान लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर विशेष फोकस किया गया। आईजी ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संलिप्त फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें निगरानी में रखा जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रक्रियात्मक सुधार के तहत यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी अस्पताल से एमएलसी प्राप्त होने पर 24 घंटे के भीतर संबंधित थाना प्रभारी को सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में जांच प्रक्रिया को नहीं रोका जाएगा और पंचनामा व बयान की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाएगी।
तकनीकी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए ‘मानस पोर्टल’ के तहत प्राप्त हर इनपुट का शत-प्रतिशत सत्यापन करने की जिम्मेदारी जिला एएनटीएफ को दी गई है।
इसके अलावा ‘सशक्त एप’ में डेटा अपडेट करने और ‘अनुभव एप’ के माध्यम से आम जनता से स्वैच्छिक फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए।बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply