वन विभाग के दो अनुभवी कर्मचारियों को भावुक विदाई , वन विभाग ने दी सम्मानपूर्ण सलामी

वन विभाग के दो अनुभवी कर्मचारियों को भावुक विदाई , वन विभाग ने दी सम्मानपूर्ण सलामी

खरसिया। वन विभाग खरसिया रेंज में आज सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर राधेलाल जायसवाल एवं वनपाल कांतिलाल राठिया को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी।

दोनों अधिकारी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे।विदाई समारोह में खरसिया रेंज के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल, कार्यशैली और विभाग के प्रति समर्पण को याद करते हुए भावुक पल साझा किए। इस दौरान पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में खरसिया रेंज प्रभारी लीला पटेल, सर्किल प्रभारी विजय दीक्षित, गुरदा-गोवर्धन राठौर, जेपी कुर्रे (बिंजकोट), जोबी सर्किल प्रभारी मानसिंह राठिया एवं बरगढ़ सर्किल प्रभारी टंकेश्वर राठिया सहित वन विभाग के अधिकारी, वनरक्षक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां सहकर्मियों ने वर्षों तक साथ निभाने वाले अधिकारियों को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!