रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल जब्त

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल जब्त
रायगढ़ | 12 मई 2026 | रिपोर्ट
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन “अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गेरवानी में चल रहे अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि गेरवानी स्थित एक बर्तन दुकान में मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है।


सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल के रूप में हुई है।


पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मोबाइल फोन और डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। मौके से पुलिस ने 18,400 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन (विवो एवं रीयलमी) जब्त किए हैं।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि सट्टे से प्राप्त राशि को वे ग्राम गेरवानी निवासी रामफल अग्रवाल को पहुंचाते थे, जो इस नेटवर्क का मुख्य खाईवाल बताया जा रहा है। पुलिस की दबिश के दौरान वह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।


थाना पूंजीपथरा में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्रकार के जुआ-सट्टा नेटवर्क को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा, साइबर थाना और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस का संदेश:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!