रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन “आघात” में 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन “आघात” में 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ | 12 मई 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 98 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


तमनार में 60 लीटर शराब जब्त
तमनार पुलिस ने ग्राम सारसमाल कुधरी भदरा खेत के पास दबिश देकर परमानंद उरांव (43) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की।


भूपदेवपुर में 8 लीटर शराब बरामद
भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम किरीतमाल में गंगाधर सिदार (59) के घर छापेमारी कर 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया

चक्रधरनगर में दो महिलाओं पर कार्रवाई
चक्रधरनगर पुलिस ने बालसमुंद क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए
रेखा कुजूर (23) से 20 लीटर शराब
दुर्गावती यादव (30) से 10 लीटर शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा— “अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जनता से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।”


👉 ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!