रायगढ़, छत्तीसगढ़
रायगढ़ में संगठित अपराध और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह की अगुवाई में चल रहे “ऑपरेशन अंकुश” ने पूरे अंडरवर्ल्ड सिस्टम को हिला कर रख दिया है।
हालात ऐसे बन गए कि महीनों से फरार चल रहा ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई आखिरकार खुद चलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और सरेंडर कर दिया वो भी बिना किसी दबाव के, सिर्फ पुलिस के डर और लगातार कार्रवाई के असर में।
सूत्रों के मुताबिक, एसएसपी शशि मोहन सिंह की टेक्निकल सर्विलांस, डिजिटल ट्रैकिंग और फाइनेंशियल मॉनिटरिंग की स्ट्रैटेजी ने पूरे सट्टा सिंडिकेट की कमर तोड़ दी थी। एक के बाद एक गिरफ्तारी, बैंक ट्रांजैक्शन की जांच और हवाला नेटवर्क पर शिकंजे ने आरोपी को इस कदर घेर लिया कि उसने अपना मोबाइल तक नष्ट कर दिया और राज्य छोड़कर भाग गया।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… क्योंकि रायगढ़ पुलिस का नेटवर्क उससे पहले ही उसकी हर चाल पढ़ चुका था।
और आज वही फरार आरोपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां न कोई भागने का रास्ता था, न कोई बचाव। उसने खुद स्वीकार किया कि पुलिस की सख्ती और लगातार दबाव के आगे अब उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा।
कोतवाली पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह व्हाट्सऐप कॉलिंग और यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए सट्टा नेटवर्क चलाता था, लेकिन पुलिस की “ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी” ने पूरा सिस्टम तोड़ दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह की हाई-प्रोफाइल छवि और सख्त संदेश:
“रायगढ़ में अपराधियों के लिए कोई स्पेस नहीं है… कानून से ऊपर कोई नहीं। जो सुधरना चाहता है, उसके लिए रास्ता खुला है, लेकिन जो सिस्टम को चुनौती देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।”
👉 “ये रायगढ़ है… यहां खेल नहीं, सिर्फ कानून का राज चलता है—और वो भी SSP शशि मोहन सिंह के स्टाइल में!” 🔥

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply