
रिपोर्टर आशीष गुप्ता
कार्मल कान्वेंट स्कूल बागबाहरा में दिनांक
20/12/ 2024 को वार्षिक खेल “ऊर्जा उत्सव” का आयोजन प्रातः 8:30 बजे से रखा गया था l
इस आयोजन में चीफ गेस्ट के रूप में एरिक गिल्बर्ट जॉस कमांडेंट 216 सीआरपीएफ और गेस्ट ऑफ ऑनर में अजय कुमार सिन्हा टी.आई.बागबाहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही l
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l खेल जीवन में अनिवार्य है और विद्यार्थी जीवन में इसका महत्व और बढ़ जाता है, इस बात को संबोधित करते हुए दोनों अतिथियों ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया l कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के सम्मान के साथ किया गया उसके बाद प्री प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी के बच्चों द्वारा खेल अनुसार अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया l कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सिस्टर प्रिंसिपल अर्पिता, सिस्टर मैनेजर सेसिल , सिस्टर फियोना, सिस्टर एलसिना, सिस्टर सुजाता और सभी स्टाफ मेंबर कि महत्वपूर्ण भूमिका रही l
कार्यक्रम के समापन पर सिस्टर प्रिंसिपल अर्पिता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, सभी विद्यार्थियों, सभी शिक्षकों और सभी मीडिया प्रभारी का आभार व्यक्त किया l














Leave a Reply