SSP शशि मोहन सिंह का मास्टरस्ट्रोक… गोवा में धराशायी हुआ सट्टा साम्राज्य

गोवा के विला से चला रहा था IPL का काला खेल

मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार

रायगढ़ | 16 मई 2026 आईपीएल के नाम पर करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा हवाला से पैसों की सप्लाई दुबई से बेटिंग आईडी और गोवा के आलीशान विला से ऑपरेट हो रहा पूरा नेटवर्क

रायगढ़ पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसने मध्य भारत के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट की जड़ों तक हलचल मचा दी है।

Shashi Mohan Singh के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने जिस नेटवर्क पर प्रहार किया है, उसके तार रायगढ़, रायपुर, सक्ती, नागपुर से लेकर गोवा और दुबई तक जुड़े मिले हैं।

पुलिस जांच अब कुख्यात “मन्नू नथानी गैंग” तक पहुंच चुकी है।मामला थाना कोतवाली रायगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 217/2026 और 218/2026 से शुरू हुआ था।

पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल से पूछताछ में हवाला नेटवर्क और बड़े सट्टा ऑपरेटर्स की जानकारी सामने आई। इसके बाद साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की।जांच में पता चला कि सट्टा नेटवर्क रायगढ़, रायपुर, खरसिया और सक्ती से ऑपरेट होकर हैदराबाद, मुंबई होते हुए गोवा तक फैल चुका है।

इसी इनपुट पर एसएसपी के निर्देश में सीएसपी मयंक मिश्रा और डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना रायगढ़ की टीम गोवा रवाना हुई।गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित विला में रेडगोवा के कैंडोलिम बीच इलाके में किराए के एक विला पर पुलिस ने दबिश दी। वहां पुलिस को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ऑपरेट करते हुए छह बड़े आरोपी मिले अमित मित्तल मोहित सोमानी प्रकाश वाधवानी आकाश मोटवानी राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू पुलिस के अनुसार रेड की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल, लैपटॉप, हिसाब-किताब की डायरी और अन्य डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे।हालांकि टीम ने मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई।

ऐसे चलता था करोड़ों का क्रिकेट सट्टा पूछताछ में पुलिस के सामने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का पूरा सिस्टम खुलकर सामने आया।

1. “अभिनंदन बुक/लाइन” से आता था भाव रायपुर से “अभिनंदन बुक/लाइन” के जरिए क्रिकेट सेशन का भाव लिया जाता था। इसके बाद APK बेस्ड Zoom जैसे ऐप के जरिए नीचे सक्रिय खाईवालों और प्लेयर्स तक भाव पहुंचाया जाता था।

2. 7 सेकंड पहले मैच दिखाने वाला ऐप आरोपी “प्रगति टीवी ऐप” और “स्टार लाइव” जैसे APK बेस्ड ऐप इस्तेमाल करते थे, जिनमें लाइव मैच सामान्य टीवी प्रसारण से लगभग 7 सेकंड पहले दिखता था। इसी एडवांटेज का इस्तेमाल कर नीचे बैठे प्लेयर्स को भाव देकर करोड़ों का खेल खेला जाता था।

3. बेटिंग ऐप से चल रहा था पूरा नेटवर्क पुलिस जांच में “All Panel Exchange”, “Taj 777” और “Diamond Exchange” जैसे क्रिकेट बेटिंग ऐप्स का भी खुलासा हुआ। आरोपियों के मुताबिक इन्हीं प्लेटफॉर्म के जरिए बेटिंग आईडी उपलब्ध कराई जाती थी।

मन्नू नथानी गैंग” से जुड़े तार तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा एनालिसिस में सामने आया कि आरोपी मध्य भारत के चर्चित सट्टा नेटवर्क संचालक “मन्नू नथानी” गिरोह से जुड़े हैं।ये लोग ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर नीचे एजेंटों और प्लेयर्स को उपलब्ध कराते थे और हर ट्रांजैक्शन पर कमीशन लेते थे।

पुलिस को शुरुआती जांच में एक आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये के लेनदेन के संकेत मिले हैं।

हवाला नेटवर्क का भी खुलासा पूछताछ में यह भी सामने आया कि गैंग हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर करता था। आरोपियों के मोबाइल में नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर रकम ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं।

इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी भी जब्त की जा चुकी है।

दुबई से आती थी बेटिंग आईडी पुलिस जांच में पता चला कि महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर क्रिकेट बेटिंग आईडी दुबई से महानगरों में बैठे बड़े खाईवालों तक पहुंचती थी। वहां से रायपुर, नागपुर और मध्य भारत के अन्य शहरों में इसे सप्लाई किया जाता था।

पुराने अपराधी निकले आरोपी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अमित मित्तल पर थाना खरसिया, चक्रधरनगर और घरघोड़ा में पहले से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के मामले दर्ज हैं। वहीं मोहित सोमानी पर रायपुर के कई थानों में अपराध दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक ये सभी पहले एजेंट के तौर पर काम करते थे, लेकिन बाद में खुद बड़े सट्टा ऑपरेटर बन गए।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का बड़ा बयान Shashi Mohan Singh ने कहा—“रायगढ़ पुलिस संगठित अपराध, ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रही है। जो भी व्यक्ति इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तकनीक आधारित अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पूरी टीम सक्रिय रही।टीम में एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह राणा, बृजलाल गुर्जर, करुणेश राय, रूपराम पटेल, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धनंजय कश्यप, पुष्पेंद्र जाटवर, जगमोहन ओगर, विकास प्रधान, रविंद्र कुमार गुप्ता, नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल, रोशन एक्का, महिला आरक्षक मेनका चौहान और नव आरक्षक उमेश सिदार की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

अमित मित्तल – स्टेशन रोड खरसिया

मोहित सोमानी – समता कॉलोनी, आजाद चौक रायपुर

प्रकाश वाधवानी – चौबे कॉलोनी, आजाद चौक रायपुर

आकाश मोटवानी – कचहरी चौक, मौदहापारा रायपुर

राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू – मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर

सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू – रामसागर पारा, आजाद चौक रायपुर

जब्त सामग्री

10 मोबाइल फोन डिजिटल सट्टा नेटवर्क से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हवाला लेनदेन से जुड़े डेटा और रिकॉर्ड

रायगढ़ पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खाईवालों, हवाला ऑपरेटर्स और डिजिटल बेटिंग चैनलों की जांच में जुटी है।

पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!