खरसिया की पुरानी बस्ती में गहराया जल संकट, पार्षद विनोद लाला राठौर ने बोर खनन की उठाई मांग

खरसिया की पुरानी बस्ती में गहराया जल संकट, पार्षद विनोद लाला राठौर ने बोर खनन की उठाई मांग


खरसिया के वार्ड क्रमांक 06 देव स्तंभ चौक, पुरानी बस्ती क्षेत्र में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार बढ़ती गर्मी और जलस्तर नीचे जाने के कारण मोहल्ले के लोगों को रोजाना पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।कई परिवारों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि कुछ इलाकों में लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।


इसी समस्या को देखते हुए वार्ड के पार्षद विनोद लाला राठौर ने नगर पालिका प्रशासन से क्षेत्र में शीघ्र बोर खनन कराने की मांग उठाई है। पार्षद ने कहा कि देव स्तंभ चौक और आसपास के मोहल्लों में पानी की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिससे आम नागरिकों में भारी नाराजगी है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।


पार्षद विनोद लाला राठौर ने नगर पालिका परिषद को आवेदन सौंपते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 06 की बड़ी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कई हैंडपंप जवाब देने लगे हैं और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। ऐसे में क्षेत्र में नया बोर खनन कराया जाना बेहद जरूरी हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी आते ही पुरानी बस्ती में पानी का संकट गहरा जाता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया। वार्डवासियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार नगर पालिका प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा और क्षेत्र में बोर खनन कराकर लोगों को राहत दिलाई जाएगी।


पार्षद ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्वे कराकर बोर खनन की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!