ओवरब्रिज निर्माण के बीच रास्ता बना चुनौती, गड्ढा बना खतरे का सबब

ओवरब्रिज निर्माण के बीच रास्ता बना चुनौती, गड्ढा बना खतरे का सबब

खरसिया में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते आवागमन पहले से ही प्रभावित है, वहीं पुलिस चौकी के सामने बना गहरा गड्ढा लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है। यह मार्ग दिनभर भारी वाहनों और आम लोगों की आवाजाही से व्यस्त रहता है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के बीच वैकल्पिक रास्ता पहले से ही कठिन है, ऐसे में इस गड्ढे ने स्थिति को और जोखिमभरा बना दिया है।

हैरानी की बात यह है कि जहां कानून व्यवस्था संभालने वाली पुलिस चौकी मौजूद है, उसी के सामने सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। बारिश या रात के समय यह गड्ढा किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।

रात के समय और बारिश में यह जगह और भी खतरनाक हो जाती है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए या फिर यहां उचित सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!