जनगणना व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी को लेकर विवाद, शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी, मामला तूल पकड़ता हुआ

जनगणना व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी को लेकर विवाद, शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी, मामला तूल पकड़ता हुआ

छाल (रायगढ़)। जनगणना 2027 के कार्य से जुड़े प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक शासकीय शिक्षक द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।इस घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर नोटिस जारी होने से मामला और अधिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य के सुचारू संचालन हेतु बनाए गए “Census Chhal 2027” व्हाट्सएप ग्रुप में संबंधित शिक्षक द्वारा जनगणना प्रक्रिया और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर कुछ असंतोषपूर्ण एवं आलोचनात्मक टिप्पणियाँ की गईं। इसे प्रशासनिक कार्य में बाधा और अनुशासनहीनता के रूप में देखा गया।

सूत्रों के अनुसार, मामला सामने आने के बाद तहसीलदार छाल लोमेश मीरी ने संबंधित शिक्षक से व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से संपर्क किया और उन्हें सरकारी कर्मचारी होने के नाते अनुशासन बनाए रखने, शब्दों के चयन में सावधानी बरतने तथा आपत्तिजनक संदेश हटाने की समझाइश दी।इसके बावजूद कथित रूप से संदेश डिलीट नहीं किए जाने पर प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

नोटिस में जनगणना कार्य जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को प्रभावित करने और अनुशासनहीनता से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख किया गया है इसी बीच इस पूरे प्रकरण ने और अधिक गंभीर रूप ले लिया है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक पक्ष द्वारा इसे लेकर आपत्ति जताई गई है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुछ आरोपों के अनुसार, मामले में व्हाट्सएप पर हुई बातचीत को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी है और इसे लेकर अलग-अलग शिकायतें प्रशासनिक स्तर पर दी गई हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों एवं संवादों की समीक्षा की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, जनगणना जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाता है और नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!