रायगढ़। उधारी रकम की वसूली के नाम पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी और जबरन वसूली की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र का चिन्हांकित गुंडा बदमाश कपिल सोलंकी के साथ मनीष परियानी और गिरीश माखीजा शामिल हैं।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की गई।
मामला आशीर्वाद पुरम कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय कमलेश सिंह की शिकायत से जुड़ा है कमलेश सिंह ने पुलिस को बताया कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग व्यवसाय के दौरान कुडेकेला निवासी ललेश अग्रवाल का करीब 7 लाख रुपये भुगतान आर्थिक तंगी के कारण पिछले तीन वर्षों से लंबित था।शिकायत के अनुसार 11 जून की दोपहर कपिल सोलंकी अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों जबरन घर में घुस गए और खुद को प्रभावशाली बताते हुए पीड़ित को डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर हत्या कराने की धमकी दी। विरोध करने पर पीड़ित के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट भी की गई।शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मामला एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने के बाद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने दबिश देकर पहले मुख्य आरोपी कपिल सोलंकी को पकड़ा। पूछताछ में उसके दो साथियों मनीष परियानी और गिरीश माखीजा की भूमिका सामने आने पर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कपिल सोलंकी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, बलवा और मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं मनीष परियानी और गिरीश माखीजा के खिलाफ भी लूट, जुआ, सट्टा, आबकारी एक्ट और मारपीट से जुड़े कई अपराध दर्ज हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गुंडागर्दी, अवैध वसूली और आम नागरिकों को भयभीत करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply