हाट-बाजार में महिलाओं को निशाना बनाने वाला गिरोह बेनकाब, 5 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने साप्ताहिक हाट-बाजारों में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं और एक पुरुष सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 ग्राम सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त इको कार, मोबाइल फोन सहित करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।</p><p>मामला लैलूंगा साप्ताहिक बाजार का है, जहां 13 जून को सेवानिवृत्त शिक्षिका मरियम टोप्पो अपने पति के साथ सब्जी खरीदने पहुंची थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली। घटना के बाद बाजार में तैनात सशस्त्र पुलिस जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक महिला संदिग्ध मंगरीता गिरी को पकड़ लिया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दीपक गिरी को भी हिरासत में लिया पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से संगठित गिरोह बनाकर ग्रामीण बाजारों और मेलों में झपटमारी एवं पाकेटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जशपुर में दबिश देकर गिरोह की अन्य महिला सदस्यों रीला गिरी, राजमोहनी उर्फ ठोली, सोनम गिरी और उर्मिला गिरी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता की 18 ग्राम वजनी सोने की चैन, करीब 5 लाख रुपये कीमत की इको कार और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ग्रामीण हाट-बाजारों में आम नागरिकों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं और ग्रामीणों को निशाना बनाने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरधारी साव, आरक्षक विनोद कुजूर, शशिभूषण उरांव, उमेश साय, महिला आरक्षक पूनम साहू एवं लीलावती उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply