बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर सख्ती, आईजी राम गोपाल गर्ग ने लागू कराई नई प्रिवेंटिव पुलिसिंग रणनीति
बिलासपुर। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में सोमवार को एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन पुलिस कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना प्रभारियों सहित लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला में सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने “गुंडा एवं निगरानी बदमाश” विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए प्रिवेंटिव पुलिसिंग और बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उपाय साझा किए।
बैठक में आदतन अपराधियों का A और B श्रेणी में वर्गीकरण, हिस्ट्रीशीट और गैंग हिस्ट्रीशीट अपडेट रखने, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की अनिश्चित समय पर सघन चेकिंग, रिकॉर्ड संधारण और डिजिटल-मैनुअल सिस्टम के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
आईजी ने “एक गुंडा-एक जवान” नीति लागू करने के निर्देश देते हुए हर सक्रिय बदमाश की निगरानी के लिए एक पुलिसकर्मी को जिम्मेदारी सौंपने, जमानत के बाद दोबारा अपराध करने वालों के खिलाफ तत्काल जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई तथा जिला बदर, बाउंड ओवर और अन्य वैधानिक प्रावधानों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में मानवाधिकार और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। साथ ही ग्राम अपराध नोटबुक, कोटवारों और पुलिस-मित्रों के माध्यम से सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय अपराधियों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया।
बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य सक्रिय अपराधियों को दोबारा अपराध करने से रोकना है। उन्होंने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply