दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक गूंजा हर-हर महादेव, चौथे वर्ष भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न
रायगढ़–खरसिया, 17 अगस्त 2026। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई। चौथे वर्ष आयोजित इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। पूरे यात्रा मार्ग में हर–हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल शिवमय बना रहा।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत 16 अगस्त की शाम ग्राम दर्रामुड़ा से हुई। इससे पहले मांड नदी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ कांवड़ में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद करीब शाम 5 बजे भक्ति गीतों और डीजे की धुन के बीच शिवभक्त कोसमनारा बाबा धाम के लिए रवाना हुए।

श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पदयात्रा पूरी की।यात्रा का मार्ग सारडा कंपनी गेट बिंजकोट, गिंडोला, नहरपाली, सिंघनपुर, रामझरना, बिलासपुर, भूपदेवपुर, केराझर, परसदा, चिराईपानी, पतरापाली (जिंदल), ढिमरापुर चौक और कोतरा रोड रायगढ़ ओवरब्रिज होते हुए कोसमनारा बाबा धाम तक रहा।
रास्तेभर शिवभक्तों के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, चाय-बिस्किट, केला और पानी उपलब्ध कराया गया।17 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ यात्री कोसमनारा बाबा धाम पहुंचे। यहां सत्यनारायण बाबा जी के सानिध्य में शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
तीसरे सोमवार के चलते कोसमनारा बाबा धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए ग्राम दर्रामुड़ा की समस्त युवा समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं। बाबा धाम पहुंचने के बाद वापस लौटने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई।
आयोजन समिति के अनुसार, कांवड़ यात्रा की तैयारियां करीब एक सप्ताह पहले से शुरू कर दी गई थीं। पिछले तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के सफल आयोजन पर समिति ने सभी कांवड़ यात्रियों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
समिति ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रही तो अगले वर्ष भी इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply