रजत शर्मा ने 19 घंटे 30 मिनट में पूरी की 115 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा

रजत शर्मा ने 19 घंटे 30 मिनट में पूरी की 115 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा

खरसिया। बाबा बैद्यनाथ की भक्ति और पूर्वजों के आशीर्वाद के साथ खरसिया के रजत शर्मा ने नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक की 115 किलोमीटर लंबी डाक कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। रजत शर्मा की यह लगातार तीसरी सफल डाक कांवड़ यात्रा रही, जिसे उन्होंने महज 19 घंटे 30 मिनट में पूरा किया।

इस कठिन यात्रा के दौरान रजत शर्मा को उनके दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिला। आस्था और संकल्प के साथ उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

यात्रा पूरी होने के बाद रजत शर्मा ने बाबा बैद्यनाथ, अपने पूर्वजों और सहयोग करने वाले दोस्तों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी का प्यार, आशीर्वाद और सहयोग इसी तरह बना रहे

बोल बम… हर-हर महादेव! 🔱🚩

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!