राखी के पावन बंधन में सजा खरसिया नगर पालिका का आंगन, बहनों के स्नेह से भावुक हुआ मन

राखी के पावन बंधन में सजा खरसिया नगर पालिका का आंगन, बहनों के स्नेह से भावुक हुआ मन

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नीतू अग्रवाल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को राखी बाँधकर की गई। इसके बाद उपस्थित बहनों ने भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों को राखी बाँधकर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। बहनों के इस आत्मीय स्नेह और उत्साह से पूरा नगर पालिका परिसर खुशियों से भर गया।

खरसिया आज दोपहर खरसिया नगर पालिका में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित आत्मीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नगर पालिका परिसर बहनों की मौजूदगी और आत्मीयता से खचाखच भरा रहा। जितनी संख्या की उम्मीद थी, उससे कहीं अधिक बहनों का पहुंचना इस अवसर को और भी खास बना गया।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं उपाध्यक्ष बंटी सोनी को राखी बाँधी, तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर अपना स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस आत्मीयता के बदले उन्होंने बहनों को साड़ी, मिठाई और शगुन भेंट कर रक्षाबंधन की खुशियाँ साझा की गईं।

इस अवसर पर खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ,नीतू अग्रवाल ( सीएमओ )बंटी सोनी (उपाध्यक्ष) वार्ड पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत हितलाभ से संबंधित सामग्री/स्वीकृति पत्र भी बहनों को प्रदान किए गए, जिससे रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल स्नेह और उत्सव तक सीमित न रहकर जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशियों और सम्मान का अवसर भी बना।

बहनों के चेहरे पर खुशी, उनकी आत्मीय मुस्कान और आशीर्वाद ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह केवल राखी का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, अपनत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने वाला एक भावुक अवसर रहा।

🎁इस अवसर पर अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा

खरसिया की सभी बहनों के इस अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार , रक्षाबंधन का यह पावन बंधन सदैव प्रेम, विश्वास और अपनत्व से यूँ ही मजबूत बना रहे।

💐 आप सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!