मदन मोहन गौशाला में आज गोपाष्टमी पर लगा आकर्षक मेला , गौ धन की सेवा कर भक्त हुए धन्य

झूला झूलते बच्चे

श्री मदन मोहन गौशाला में आज गोपाष्टमी पर लगा आकर्षक मेला , गौ धन की सेवा कर भक्त हुए धन्य

खरसिया आज गोपाष्टमी के पावन पर्व पर  श्री मदन मोहन गौशाला में  विशेष पूजा अर्चना की गई एवं गौ वंश को विभिन्न भोग अर्पित किए गए ।
बता दे कि इस गौशाला में प्रतिदिन गौ वंश की हर तरह से देखभाल ,खाना पीना ,उचित साफ सफाई ,स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ उनका भरपूर ध्यान भी रखा जाता है ।

आज गोपाष्टमी पर गोशाला में आकर्षक मेले का आयोजन श्री मदन मोहन गौशाला एवं गौ सेवा समिति के द्वारा किया गया जिसमे नगर के गणमान्य नागरिक जनों के साथ ही  शहर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए और गौ सेवा कर मेले का आनंद लिया ।
इस आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खरसिया पुलिस भी सजगता से यातायात व्यवस्था को संभालते हुए गौशाला के बाहर मुस्तैद रही ।

जानकारी के लिए बता दे कि कल गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें गौ भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!