खरसिया शहर में भगवान की लालाओं की जिवंत झाकियों से 5 दिवसीय श्याम महोत्सव की शुरूआत
5 दिनों तक श्याम मय रहेगा खरसिया नगर, श्याम की मस्ती में रहेंगे भक्तगण
महोत्सव स्थल में बिस्कीट का एवं श्री श्याम मंदिर में चॉकलेट का हुआ श्रृंगार
खरसिया- नगर की धन्य धरा पर श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा पांच दिवसीय श्री श्याम गुणगान महोत्सव के प्रथम दिवस 9 जनवरी को शाम 05 बजे से राहुल वैष्णवी कला मंच, मुरादाबाद द्वारा भगवान की लालआंे का जिवंत झाकियो के माध्यम से दर्शको को भाव विभोर कर दिया । प्रथम दिवस बाबा का भव्य दरबार बाबा श्याम को आकर्षित श्रृंगार बिस्कुट से किया गया था । प्रथम दिवस महोत्सव स्थल पर बाबा का भव्य दरबार बाबा श्याम, गणेश जी, वीर बजरंग बली एवं शंकर जी की पूजन जजमान पूनम अग्रवाल, राजेश बंसल, एवं कन्हैया शर्मा द्वारा बाबा श्याम की विधी विधान से पूजन कर अखण्ड ज्योत प्रज्जवलीत की गयी । भगवान की लीलाओं में संस्था द्वारा 51 जजमानों को विशेष व्यवस्था बैठने की की गयी । प्रथम दिवस महेन्द्र अग्रवाल छाल द्वारा बाबा श्याम को सवामणी का भोग लगाकर भक्तों के बिच संस्था द्वारा वितरण किया गया । सभी जजमानों एवं आये हुए भक्तों ने बाबा की ज्योत लेकर बाबा श्याम से अपनी अर्जी अर्पण कर बाबा श्याम के चरणें में मत्थ टेका । तत्तपशत बाबा श्याम की आरती कर भगवान की लीलाआंे का मंचन प्रारंभ किया गया । भगवान की लीलाओं के मंचन के प्रथम दिन भगवान शिव की लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया है जिसमें मुरादाबाद से आए हुए वैष्णवी कला मंच के द्वारा सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई शुरुआत में भगवान गणैश का आवाहन हुआ । सरस्वती वंदना के साथ आगे का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । भगवान शिव के विवाह में आये हुए भक्तों ने भगवान शिव की बारात में मस्ती के साथ भगवान की बारात का आनंद लिया । भगवान शंकर जी की बारात में देवी देवताओं के साथ भूत प्रेत आदि भी बाराती बनकर बहुत हर्ष और उल्लास के साथ आनंद उठाया उसके बाद में भगवान गणेश की लीलाओं के द्वारा सुंदर सुंदर नृत्यनाटिका दिखाई गई । माँ गंगा अवतरण व नौ देवियों का संपूर्ण लीला दिखाई गई जिसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री. के दर्शन करके भक्त मंत्रमुग्ध हो गई और खरसिया वासी धन्य हो गये । प्रथम दिवस भगवान की लीलाओं का रात्रि 08ः30 बजे विश्राम कर आये हुए सभी जजमानों ने बाबा श्याम की महारती कर सभी जजमान परिवार ने प्रसाद रूपी भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया । संस्था द्वारा आरती करने के पश्चात आये हुए सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया । श्री श्याम गुणगान महोत्सव को दिन रात कड़ी मेहनत कर संस्था के सदस्य बजरंग अग्रवाल, कैलाश प्रेस, पूनम अग्रवाल, हरिश शर्मा, शंकर अग्रवाल, बिट्टू शर्मा, रमेश वकील, विनोद अग्रवाल, राजेश बंसल, मनोज बाउ, मनोज एरन,, निकुंज सराफ, कैलाश सपना, संदीप बरेलिया, ऋषभ एल.आर., मनोज अम्बिका, सुनिल सुल्तानिया, कन्हैया शर्मा, पप्पु अग्रवाल मदनपुर, श्याम प्रेमी छेदी अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, भजन गायक अभिषेक अग्रवाल आदि भक्त जोर शोर से लगे हुए है।
जिवंत झाकियों के साथ आज होगा श्री राम लीला का मंचन
श्री श्याम गुणगान महोत्सव के द्वितीय दिवस को राहुल वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद अपनी सभी टिम के साथ भगवान श्री राम का जन्म महोत्सव एवं श्री राम जी की सम्पूर्ण रामायण कथा का जिवंत झाकियो से अद्भूत मंचन किया जावेगा । मानो पूरी अयोध्या के देवी देवताओं का आगमन खरसिया नगर की धन्य धरा पर हो चुका हो ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply