खरसिया/ 09.11.24

गिरदावरी भौतिक सत्यापन तहसील खरसिया में ग्राम पुछियापाली और तंडापार में राजस्व टीम पहुंची और धान कटाई का निरीक्षण किया और साथ ही धान की कटाई भी की किसानों के साथ राजस्व निरीक्षक , पटवारी सहित पूरी राजस्व टीम ने धान कटाई किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया इस तरह के अपनत्व को पाकर किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे
बता दे की राजस्व टीम ने किसानों से उनका हाल चाल जाना एवं चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना, धान कटाई ,धान बिक्री संबंधी सभी समस्याओं को जाना और उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया
खेती किसानी के बारे में उनसे जानकारी ली और कुछ आवश्यक बातों की भी जानकारी किसानों को दी। राजस्व टीम ने टी एस एस में आगामी धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया ।बता दे कि ग्राम जोबी बर्रा कुर्रु, खम्हार, पुछियापली ताडा पार जैसे दुरस्त वनांचल के ग्रामीण किसान अपने खेत में अपने तहसीलदार, सहित पुरे राज्स्व अमला को पाकर बहुत खुश हुए।






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply