
खाना खाओ मन भर ,न छोड़ो कण भर इस फार्मूले के साथ आज गोशाला में चल रहा विशाल भंडारा
श्री मदन मोहन गौशाला में समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
खरसिया
गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आज श्री मदन मोहन गौशाला एवं गौ सेवा समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगरवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से लोगो की भीड़ जुटी हुई है , लोग गोपाष्टमी पर्व के इस विशाल भंडारे में श्री कृष्ण व गौ माता का प्रसाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है ।
विशेष बात यहां
खाना खाओ मन भर ,न छोड़ो कण भर की तर्ज पर लोगो को भर पर खाना परोसा गया और अन्न का अपमान करने की मनाही की गई ,यानी खाने को छोड़कर व्यर्थ न करने का निवेदन किया गया ।
लोगों की संख्या बढ़ते देख सभी को सीट खाली करने के उपरांत ही लोगों को व्यवस्था अनुसार बिठाया जा रहा है एवं सभी को भर पेट खाना खाने के पश्चात पार्सल की भी व्यवस्था रखी गई है जिसका मूल्य 80 रुपए प्रति पार्सल रखा गया है ।
श्री मदन मोहन गौशाला की ऐसी उचित व्यवस्था का लोगो के द्वारा प्रशंसा करते देखा गया



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply