ड्रोन से जिले के दूरस्थ अंचल तक पहुंचाई गई मेडिकल किट


ड्रोन से जिले के दूरस्थ अंचल तक पहुंचाई गई मेडिकल किट
कोंडागांव में स्वास्थ्य सेवा को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी
कोंडागांव जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने ड्रोन की मदद से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कदम उठाया है। इस दिशा में विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में एक डेमो ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें जिला अस्पताल कोंडागांव से जिले के दूरस्थ अंचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल तक हेल्थ केयर ड्रोन के माध्यम से मेडिकल किट पहुँचाई गई। कोंडागांव जिला अस्पताल से ड्रोन ने उड़ान भरते हुए 30 किलोमीटर की दूरी तय कर मर्दापाल के उप स्वास्थ्य केंद्र तक मात्र 20 मिनट में मेडिकल किट पहुँचाई। यह ड्रोन ट्रायल न केवल आपातकालीन स्थितियों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा |
जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया है। इस ड्रोन सेवा की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर आवश्यक दवाएं और चिकित्सा किट पहुँचाना अब संभव होगा। साथ ही, रक्त सैंपल और अन्य चिकित्सकीय सामग्री भी त्वरित गति से लाने-ले जाने की सुविधा मिलेगी।

इस ड्रोन ट्रायल को संपन्न कराने में बैंगलोर की स्टार्टअप कंपनी रेडविंग का विशेष योगदान रहा है। रेडविंग ने इस ड्रोन तकनीक का विकास किया है, जो कम समय में स्वास्थ्य सामग्री को दूरस्थ इलाकों तक पहुँचाने में सक्षम है।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने इस ट्रायल के बारे में कहा, जिले के दूरस्थ क्षेत्र मर्दापाल में इस ड्रोन सेवा के माध्यम से हम स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में तेजी ला सकते हैं और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा सकते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जकसेतु उसेंडी, जिला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, कोंडागांव तहसीलदार सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!