एसडीओपी प्रभात पटेल की सक्रियता ने भटकी हुई मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को आधी रात में ही उसके परिजनों को कराया सुपुर्द

युवती को घर ले जाते परिजन

एसडीओपी प्रभात पटेल ने भटकी हुई मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को उसके परिजनों को कराया सुपुर्द

खरसिया 10 नवंबर की रात्रि करीबन 12 बजे एसडीओपी प्रभात पटेल को खरसिया के फूडीज रेस्टोरेंट से कॉल आया की एक लड़की जो मानसिक रूप से बीमार लग रही है और अकेली भटकी हुई रेस्टोरेंट में कुछ खाने आई हुई है ,जो अजीबोगरीब हरकतें कर रही है इसकी सूचना पर तत्काल एसडीओपी प्रभात पटेल ने अपनी टीम को उक्त स्थान पर भेजा और युवती के परिजनों की तलाश शुरू हुई , करीबन दो से तीन घंटे के अंदर टीम ने युवती के परिजनों का पता लगाया एवं युवती के भाई को उसे सौंपकर उसे घर भेजा

इस तरह के तत्काल उचित कदम से अकेली युवती के साथ कुछ भी अनुचित नहीं हुआ एवं युवती सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंचा दी गई ।जानकारी के अनुसार युवती छाल की होना पाया गया

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी प्रभात पटेल के निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया टीम  के साथ सूरज साहू,भगत टंडन भी शामिल रहे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!