खरसिया नगर बना भगवान शिव का बाराती
आज खरसिया में नव निर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिव पार्वती विवाह उत्सव के अंतर्गत आज दिनांक २५ फरवरी को भव्य शिव जी की बारात निकाली गई यह बारात गुरु घासी दास चौक स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से बाजे गाजे के साथ निकाली गई जिसमें भक्तों ने आस्था के जयकारों के साथ आतिशबाजी की एवं बैंड बाजे के साथ भव्य आकर्षक झांकियों के साथ भव्य मनमोहक बारात पूरे नगर में भ्रमण करते हुए निकाली गई । इस भव्य बारात में खरसिया नगर के लोगों ने जगह जगह भगवान महादेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हुए एक दूसरे को महाशिवरात्रि की बधाई दी ।
बता दे कि आज के इस भव्य झांकी बारात के पश्चात कल प्रातः ५ बजे से रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा पश्चात दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है एवं संध्या बाहर से आए कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन भी किया गया है ।
ईश्वर शर्मा एवं हेमंत डनसेना ने सभी भक्तों से इस महापर्व में सम्मिलित होने की नगरवासियों से प्रार्थना की है

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply