जिले मे घुम-धुम कर चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार


जिला- बस्तर जगदलपुर

दिनाँक 06.03.2025

जिले मे घुम-धुम कर चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बनकर लोगो को झासा देकर वाहन चोरी करने वाला आरोपी राजू नाग को बकावण्ड पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाला दंतेवाडा जेल से फरार आरोपी राजू नाग को बकावण्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा


चोरी की वारदातो मे थाना बकावण्ड पुलिस को मिली बडी सफलता

आरोपी के कब्जे से 2 नग मो०सा० बरामद

नाम आरोपीः- राजु नाग पिता स्व. रविन्द्र नाग जाति मुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी बड़े आरापुर धाकड़पारा थाना कोड़ेनार जिला बस्तर छ.ग

श्रीमान पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी  प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बकावण्ड डोमेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर, आरोपी का किया जा रहा था। जिस दौरान आरोपी राजु नाग पिता स्व रविन्द्र नाग जाति मुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी बडेआरापुर धाकडपारा थाना कोडेनार का पता तलाश कर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 02 नग चोरी हुआ मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विवरणः- मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.03.2025 को दोपहर करीबन 2.00 बजे प्रार्थी लखीधर निवासी तुगांपाल अपने मो०सा० स्पलेण्डर प्लस क्रंमाक सीजी 17 के0एक्स0 5600 को अपने गांव तुगापाल के कोकामुडा तालाब के पास खड़ा कर खेत में काम करने गया था उसी दौरान आरोपी राजु नाग वाहन स्पलेण्डर को चोरी कर ले गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बकावण्ड मे अपराध के 15/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 04.03.2025 को प्रार्थी श्रीपति बघेल निवासी दशापाल मुडापारा का 11.00 बजे अपने मो०सा० यामाहा एमटी के सीजी 18 पी 5224 से अपने गांव दशापाल बिजली पावर हाउस काम से गया था जंहा पर एक व्यक्ति जो पुलिस का कोबेट ड्रेस पहना हुआ था प्रार्थी को पुलिस वाला हूं मेरा नाम राजू नाग है बडे आरापुर का रहने वाला हूं थोडी देर अपना मो०सा० यामाहा एमटी कं सीजी 18 पी 5224 को देदो मैं थोडी देर से दुकान से आकर वापस कर दूंगा कहकर विश्वास मे लेकर प्रार्थी के मो०सा० को लेकर भाग गया न्यास भंग करने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बकावण्ड में अपराध कं 16/2025 धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी राजु नाग पिता स्व रविन्द्र नाग जाति मुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी बडेआरापुर धाकडपारा थाना कोडेनार जिला बस्तर जिसका पूर्व से जिले में कई चोरी के मामले एवं दंतेवाडा जेल मे ईलाज के दौरान फरार होने का मामला पंजीबद्ध है को दिनांक 05.03.25 को सूचना पर घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ करने पर बस्तर जिले के अलग अलग जगहो मे पुलिस के कांबेट ड्रेस पहन कर पुलिस वाला हूं बताकर रौब दिखाकर घुमते रहता था एवं मौके का फायदा उठाकर लोगो की गाडी चोरी करना एवं पुलिस होने का विश्वास दिलाकर मौके का फायदा उठाकर लोगो के गाडी को लेकर भागना स्वीकार किया एवं अपने कब्जे से चोरी किया हुआ मो.सा. हिरो स्पलेण्डर प्लस एवं स्वंय को पुलिस बताकर प्रार्थी का लेकर भागा हुआ मो०सा० यामाहा एमटी को पेश किया जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 06.03.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-

निरीक्षक
डोमेन्द्र सिन्हा

सहा.उपनिरी. मधुसुदन सिंह ठाकुर
प्र.आर.नकुल नाथ कश्यप, पुष्पराज सोलंकी

आरक्षक भीषम ठाकुर, भोलाराम बघेल

पुलिस थाना बकावण्ड जिला-बस्तर (छ.ग.)

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!