प्रशिक्षु IPS हर्षित मेहर के मिशन वचन के तहत नशे के खिलाफ लगातार धरपकड़ है जारी ,दो अलग अलग प्रकरण में आरोपियों को भेजा जेल

खरसिया थाने में दो अलग अलग प्रकरण में आरोपियों सहित अवैध महुआ शराब की जब्ती

प्रथम प्रकरण में आज दिनांक 12.03.2025 को अवैध शराब रखने एवं विक्री करने के संबंध में पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी जिसके तहत ग्राम चारपारा में सुखमति बाई भारद्वाज पति स्व. लक्ष्मी प्रसाद उम्र 55 वर्ष ग्राम चारपारा के द्वारा विक्री करने के लिये अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब 08 लीटर 02 नग जरिकेन में बरामद हुआ। जिस पर पुलिस द्वारा विधि अनुसार कार्यवाही की गई एवं मौके पर धारा 34(2) एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर थाने विवेचना में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

जब्ती– 05 ली० क्षमता के जरीकेन में भरी हुई कच्ची महुआ शराब 08 लीटर कीमती 1600 रूपये

दूसरे प्रकरण में आज दिनांक 12.03.2025 को अवैध शराब रखने बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सूचना की तस्दीक की गई इस दौरान ग्राम पुरैन चारपारा में भरतलाल भारद्वाज पिता पंचराम भारद्वाज उम्र 40 वर्ष सा. पुरैना चारपारा के अपने मकान में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब 04 लीटर 01 नग जरिकेन के साथ पाया गया । जिस पर अवैध शराब की जप्ती कर विधि अनुसार कार्यवाही की गई एवं मौके पर धारा 34(1) आब. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

जप्ती
एक पीले रंग की 05 ली० क्षमता वाली जरिकेन में भरी करीब 04 लीटर अवैध महुआ शराब ,महुआ शराब कीमती 800 रूपये

उक्त प्रकरण प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के नेतृत्व में स उ नि उमाशंकर धितांत, प्रधान आरक्षक 479 महेंद्र कुमार खरे आरक्षक 314 प्रीतम कुजूर 782 मनोज भारती785 रमेश बरेठ महिला आरक्षक 82 गुणवती भगत शामिल रहे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!