📍 NKB NEWS | सक्ति | 28 मार्च 2025
सक्ति जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिवासी विकास विभाग के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। यह जिले में दो महीने के भीतर एसीबी द्वारा की गई दूसरी ट्रैप कार्रवाई है, जिससे भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
ग्राम कुटराबोड़ (जिला सक्ति) निवासी राजेंद्र जांगड़े ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा रवींद्र जांगड़े, जो बालक अनुसूचित जाति आश्रम, कुटराबोड़ में दैनिक वेतनभोगी चौकीदार और रसोइया के रूप में कार्यरत था, इलेक्ट्रिक बोर्ड तोड़फोड़ की घटना के बाद नौकरी से निकाल दिया गया।
जब पीड़ित पिता ने मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर (पदस्थ – जैजैपुर कार्यालय, आदिवासी विकास विभाग) से नौकरी पर पुनः रखने का अनुरोध किया, तो अधिकारी ने इसके बदले ₹1.5 लाख की रिश्वत की मांग की। सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहले ही ₹50,000 रिश्वत ले ली थी और शेष ₹50,000 लेने की सहमति दी थी।
रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी
एसीबी बिलासपुर की टीम ने ट्रैप प्लान तैयार कर 28 मार्च 2025 को प्रार्थी को ₹50,000 रिश्वत के साथ आरोपी के पास भेजा। आरोपी ने उसे जिला सक्ति कलेक्ट्रेट से सटे आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में बुलाया और पैसे अपनी मारुति कार में रखवाने को कहा।
जैसे ही रिश्वत की रकम कार में रखी गई, पहले से घेराबंदी में तैनात ACB टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली। आरोपी संदीप खांडेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जिले में यह दूसरी बड़ी ट्रैप कार्रवाई
गौरतलब है कि दो महीने पहले ही जैजैपुर में राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण जांगड़े को भी ACB बिलासपुर ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।
भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश – ACB की लगातार कार्रवाई से जनता को राहत
NKB NEWS को ACB सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लगातार हो रही ACB की इन कार्रवाइयों से आम जनता को राहत महसूस हो रही है और सरकारी तंत्र में ईमानदारी की उम्मीद बढ़ी है।
📢 भ्रष्टाचार और अपराध से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें – NKB NEWS

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply