विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी पंचराम चौहान की शिकायत पर एसीबी बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 5 अप्रैल हरदीबाजार थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। शिकायत के अनुसार, बोलेरो वाहन से डीजल चोरी का झूठा आरोप लगाकर मनोज मिश्रा ने प्रार्थी से 50,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप रचाया और थाना कोतवाली परिसर में मिश्रा को रिश्वत लेते ही दबोच लिया। मनोज मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।











Leave a Reply