उच्च न्यायालय की अवहेलना कर आईटीआई के नियमित प्रशिक्षण अधिकारियो को जारी अनुचित और निराधार आरोप पत्रों के विरोध में
दिनांक 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, रायपुर ट्रेड यूनियन काउन्सिल और छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के आह्वाहन के माध्यम से आईटीआई के नियमित प्रशिक्षण अधिकारियों को जारी निराधार आरोप पत्र के विरोध में तुता रायपुर में धरना एवं रैली का आयोजन किया गया।
प्रमुख मांगो में जारी आरोप पत्र निरस्त करने, दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने, श्री आर बी तिवारी संयुक्त संचालक, अतिरिक्त संचालक सुश्री रंजना कटवार, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग को हटाकर संधारित रोस्टर वर्ष 2000 में 2012 की न्यायिक जांच किए जाने के संबंध में समयमान पदोन्नति आदि लंबित लाभ प्रदान किया जाने को लेकर मांग रखी गई ।उक्त आंदोलन में प्रदेश के लगभग 450 कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर थी कमल वर्मा संयोजक छत्तीसगद्र कर्मचारी आधिकारी फेडरेशन, थी जी आर चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, श्री एच पी साहू संयोजक रायपुर ट्रेड यूनियन काउन्सिल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार माहू छत्तीसगड आईटीजाई कर्मचारी अधिकारी संघ, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा सर, वी पी शर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कर्मचारी संघ एवं अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित होकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply