खरसिया थाना की शराब रेड कार्यवाही ,आरोपी सोनबरसा ग्राम से गिरफ्तार

ग्राम सोनबरसा में खरसिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

16 नवंबर, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में, आज खरसिया पुलिस ने ग्राम सोनबरसा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को *10 लीटर कच्ची महुआ शराब* के साथ गिरफ्तार किया। 

        मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने ग्राम सोनबरसा से नहरपार की ओर पैदल जा रहे आरोपी *मक्कर कुमार लोहार* (31 वर्ष), निवासी सोनबरसा, को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। आरोपी के पास एक सफेद प्लास्टिक जरीकेन था, जिसमें 10 लीटर कच्ची महुआ शराब* भरी हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह शराब को बिक्री के लिए ले जा रहा था। शराब की कीमत 2000 रुपये आंकी गई है।  पुलिस ने आरोपी से शराब के संबंधित कोई वैध दस्तावेज मांगने पर वह पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उक्त शराब को *धारा 94 BNSS* के तहत जप्त कर लिया। जप्ती की कार्रवाई *धारा 105 BNSS* के तहत वीडियोग्राफी कर की गई।  आरोपी *मक्कर कुमार लोहार* के खिलाफ *धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।  शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान सरोजनी राठौर, आरक्षक सत्य नारायण सिदार, योगेश साहू और अशोक कंवर शामिल थे । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने खरसिया पुलिस को आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!