
SDM तहसीलदार को रेलवे गुड सेड से कोयला का भंडारण एवं लोडिंग-अनलोडिंग को रोकने हेतु दिया ज्ञापन
खरसिया रेलवे साईडिंग में अनाज एवं अन्य खाद्यान्य परिवहन हेतु बनाए गए स्थान से हर प्रकार के खाद्यान्य लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य किया जा रहा है. उसी गुड लेड़ पर अन्य कार्य जैसे कोयला के लोडिंग अनलोडिंग के कार्य को डम्प कर परिवहन किया जाता है जिससे शहर के मध्य हृदय स्थल में होने से शहर के आबादी क्षेत्र में काफी मात्रा में प्रदूषण होने के कारण पूरे क्षेत्र में रहने वाले रहवाहसियों को शारीरिक एवं मानसिक परेशानी होने के कारण स्वास्थ्य में भारी गिरावट हो रही है. साथ ही छोटे-छोटे बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं व वृध्द व्यक्तियों को श्वांस की बिमारी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि उपरोक्त स्थल शहर की घनी आबादी के मध्य में है और शहर से बिल्कुल लगा हुआ होने के कारण प्रदूषण फैलने से शहर बदनुमा व गंदा एवं कोयले के कारण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही बाई पास सड़क जो कि कॉलेज, स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, आडिटोरियम्, युथ कैम्पस के लिये पिछले समय बनाया गया है जो उक्त सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन होने से सड़क क्षतीग्रस्त हो रही है एवं दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई है, आस-पास ही घनत्य बसाहट के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों के स्कूल, तालाब, मंदिर, हॉस्पिटल एवं कॉलेज का रास्ता होने के कारण नगरीय क्षेत्र जनता प्रदूषण के शिकार होकर बीमार हो रहे हैं।
अतः जनहित में उपरोक्त गुड सेड से कोयला लोडिंग अनलोडिंग व परिवहन तत्काल बंद करने की कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन आज ज्ञापन सौंपा गया जिसमे मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा उपाध्यक्ष बंटी सोनी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।












Leave a Reply