पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष मृत हुए लोगों को लायंस क्लब ने दी श्रद्धांजलि , इंस्पेक्टर राजेश जांगड़े ने हाथों में कैंडल लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए पैदल मार्च में दी सहभागिता
खरसिया पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश भर को झकझोर कर रख दिया है लोगो में आक्रोश है तो संवेदना से लोग दुखी भी है आज खरसिया में लायंस क्लब के सदस्यों ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ मिल कर पैदल कैंडल मार्च किया जिसमें मारे गए निर्दोष लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए आतंकी हमलों की निंदा की ,और आतंकियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की मांग भी की । ये रैली लायंस क्लब भवन से शुरू हो कर परशुराम चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुई ।
बता दे कि खरसिया पुलिस इंस्पेक्टर राजेश जांगड़े भी संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे कैंडल मार्च में हाथों में श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल ले कर लोगों के साथ चले और इस शांतिपूर्ण रैली को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान किया । इस रैली में नगरपालिका अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ,जनपद उपाध्यक्ष सहित लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों, वॉयसलेस केयरिंग फाउंडेशन के साथ गणमान्य लोगों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है













Leave a Reply