
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने नम आंखों से पहलगाम आतंकी हमले में मृत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि पैदल कैंडल मार्च कर आतंकी हमले पर सख्त कार्यवाही की की अपील।
आज दिनांक 24 अप्रेल 2025 दिन गुरुवार को शाम 4 बजे राम जानकी मंदिर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का आगमन हुआ जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन दिया
कार्यक्रम समापन के बाद शाम 6 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च निकाली गई ,ये कैंडल मार्च श्री राम जानकी मंदिर से आरंभ हो कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर के हृदय स्थल शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक तक जा कर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर समाप्त हुई ।













Leave a Reply