“Voiceless Caring Foundation द्वारा एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और नगर को स्वच्छ रखने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के साथ महत्वपूर्ण बैठक
खरसिया आज नगर की पशुपतिनाथ धाम सेवा संस्था के साथ नगर सरकार की बैठक में यह चिंता व्यक्त की गई कि शादी-पार्टियों आदि के बाद बाहर फेंका गया गंदा खाना और कचरा गौवंश द्वारा खा लिया जाता है, जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है।इस दर्दनाक स्थिति को रोकने के लिए संगठन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अब ऐसे आयोजनों के बाद कचरा बाहर न फेंका जाए।
अध्यक्ष कमल गर्ग ने आश्वस्त किया कि पूरे खरसिया में एक-एक वार्ड की सफाई करवाई जाएगी, हर घर और दुकान पर डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे।इसके बाद यदि कोई कचरा फैलाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
यह कदम न केवल स्वच्छता की दिशा में, बल्कि गौवंश की सुरक्षा हेतु भी एक अहम प्रयास है।














Leave a Reply