खरसिया से इस वक्त की बड़ी खबर एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में खरसिया इंस्पेक्टर राजेश जांगड़े की अवैध प्रवासियों पर बड़ी कार्यवाही , नगर के पठान पारा से धरे गए छह संदिग्ध अप्रवासी , पुलिस थाने में हो रही पूछताछ, जारी है अवैध अप्रवासियों की लगातार जांच
खरसिया से बड़ी खबर: अवैध प्रवासियों पर पुलिस का शिकंजा, पठानपारा से छह संदिग्ध गिरफ्तार
खरसिया में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध अप्रवासियों को धर दबोचा है। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े और उनकी टीम ने नगर के पठान पारा क्षेत्र में दबिश देकर यह कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पठान पारा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग बिना वैध दस्तावेजों के निवास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और छह संदिग्ध अप्रवासियों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी व्यक्ति बिना किसी वैध अनुमति और पहचान पत्र के नगर क्षेत्र में रह रहे थे। उनकी गतिविधियों और आने के उद्देश्यों की भी पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नगर में अवैध रूप से रह रहे अन्य अप्रवासियों की भी सघन जांच जारी है।
नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।















Leave a Reply