प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत महासमुंद जिले में 3752 परिवारों ने किया गृह प्रवेश, घरों में बिखरी खुशियों की रंगोली

लोकेशन –महासमुंद ।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत महासमुंद जिले में 3752 परिवारों ने किया गृह प्रवेश, घरों में बिखरी खुशियों की रंगोली

महासमुंद –प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जो कि भारत सरकार की एक प्रमुख जनकल्याणकारी योजना है जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, बेघर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पक्के मकान उपलब्ध कराना है। मोर आवास मोर घर  के अंतर्गत 13 मई  को सरगुजा (अंबिकापुर) में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं केंद्रीय आवास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 51,000 परिवारों अपने नवनिर्मित आवासों में  प्रतीकात्मक गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें महासमुंद जिले ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
                                                            

  जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित आवासों में 3752 लाभार्थियों ने विधिवत गृह प्रवेश किया। जिसमें महासमुंद जनपद पंचायत के 713 हितग्राही,बागबाहरा जनपद पंचायत के 964 हितग्राही,पिथौरा जनपद पंचायत के 884 हितग्राही,सरायपाली जनपद पंचायत के 757 हितग्राही,और बसना जनपद पंचायत के 434 हितग्राही ने गृह प्रवेश किया। गांव में इस शुभ अवसर को उत्सव के रूप में मनाया गया। घरों को सजाया गया,  रंगोली बनाई गई और पारंपरिक स्वागत तोरण सजाए गए। हवन-पूजन  के माध्यम से यह दिन ग्रामवासियों के लिए यादगार बन गया। इसके अलावा  13 मई को  जनपद पंचायतों में समाधान शिविर के दौरान  जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।  3752 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान और नए पक्के घरों में प्रवेश का गौरव इस बात का प्रमाण है कि योजनाएं जब जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू होती हैं, तो उसका प्रभाव सीधा जनता के जीवन में दिखाई देता है।
___________________________

रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!