प्रशासनिक अधिकारियों ने समाधान शिविर के तहत सुनी आमजन की समस्याएं , हालाहुली में लगा शिविर

खरसिया मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनांक 25 मई को, खरसिया विधानसभा के हालाहुली क्षेत्र में आयोजित इस सुशासन, समाधान शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों, माताओं, बहनों ने अपनी समस्याओं को लेकर, अपने सामने सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों से मिले एवं अपनी समस्या का समाधान प्राप्त किया बता दे कि आज सभी आम जन अपने सामने सभी को पाकर काफी उत्साहित नजर आए

समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण,और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के होने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त हुई एवं सभी लोग सरकार की योजनाओं से बेहद संतुष्ट नजर आए


इस समाधान शिविर के इस आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी डॉ प्रियंका वर्मा , तहसीलदार  लोमेश मिरी , नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवन पटेल , जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल सहित अधिकारी कर्मचारी सदस्य एवं हालाहुली सरपंच एवं ग्रामीण जन  उपस्थित रहे l

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!