*अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, घर से 8 लीटर महुआ शराब जब्त*

*अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, घर से 8 लीटर महुआ शराब जब्त*

2 जून रायगढ़ ।  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में ज़िलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पूंजीपथरा पुलिस ने 2 जून 2025 को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम तुमीडीह में दबिश देकर एक घर से अवैध महुआ शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान जीवन कुमार मांझी नामक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 16 पन्नी पाउच में कुल 8 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये आंकी गई है।


  रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी जीवन कुमार मांझी (35 वर्ष), निवासी तुमीडीह, मौके पर ही उपस्थित मिला और पूछताछ में अवैध शराब रखने की बात कबूल की। आरोपी ने अपने घर के परछी से शराब निकालकर पुलिस के समक्ष पेश की, जिसे मौके पर ही जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्रवाई की गई है।

              इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नंद साय कंवर, आरक्षक विक्रम कुजूर, आदिकंद प्रधान और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!