खरसिया,धरमजयगढ़,पत्थलगांव मार्ग की सड़कें अतिशीघ्र बनाये जाने की मांग को लेकर उमेश पटेल एवं लालजीत राठिया ने भरी हुंकार



चक्काजाम आर्थिक नाकेबंदी कर शासन प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

● विधायक उमेश पटेल ने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय से ही खरसिया, धरमजयगढ़, पत्थलगांव मार्ग की सड़कें बनाये जाने की स्वीकृति सन 2020 2021में कांग्रेस सरकार के समय ही मिल गयी थी ।खरसिया से पत्थलगांव सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर आज छाल घरघोड़ा चौक में क्षेत्रवासियों द्वारा  चक्का जाम एवं आर्थिक नाकेबंदी की गई जहां खरसिया विधायक उमेश पटेल , धरम जयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया भी पहुंचे विधायक उमेश पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य 2020/21 से स्वीकृत हुआ जिसमे खरसिया से पत्थलगांव कुछ रोड भी बनाए गए इसके बाद करोना के समय निर्माण रोक दिया गया था इसके बाद  सरकार बदली और बीजेपी की सरकार ने जान बूझकर  सड़क निर्माण कार्य रोक दिया ताकि कांग्रेस इसका श्रेय न ले सके। विधायक ने बताया कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत सभी कार्यों का श्रेय भारतीय जनता पार्टी लेना चाहती है ।

विदित हो कि उक्त मार्ग की सड़कें की हालत जर्जर होने के कारण खरसिया, धरमजयगढ़, पत्थलगांव सहित रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिसे लेकर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के पूर्व कद्दावर मंत्री उमेश पटेल एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया ने हजारों कांग्रेस जनों के साथ आज छाल चौक पर सुबह 10 बजे से खरसिया, धरमजयगढ़, पत्थलगांव मार्ग की सड़कों को अतिशीघ्र बनाये जाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर आर्थिक नाकेबंदी कर दी गयी थी, जिसकी सुखद परिणीति ये हुई कि धरमजयगढ़ एस. डी. एम. एवं समस्त अधिकारीगण धरना स्थल पर पहुँचकर प्रदेश के आला अधिकारियों से बातचीत कर एस.डी.एम. ने आश्वश्त करते हुए कहा कि उक्त मार्ग की सड़कों को पुर्णतः बनाये जाने के लिए ठेकेदार को निर्धारित अवधि से अधिक समय  दिए जाने व उक्त मार्ग की सड़को को पूर्णतः बनाये जाने एवं कार्य करने का आदेश जारी करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा गया हैं।उक्त आश्वासन के बाद चक्काजाम आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम बंद हुआ उक्त अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया की जुगल जोड़ी ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि शासन, प्रशासन द्वारा हमसे 15 दिनों का समय मांगा गया हैं एवं आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों के अंदर खरसिया, धरमजयगढ़, पत्थलगांव मार्ग की सड़के तेजी से बनना शुरू हो जाएगी एवं यदि उक्त सड़क को बनने में शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरती जाएगी तो कांग्रेस प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!