संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला
महका मंडल, खरसिया

आज दिनांक 14 जून को, जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार खरसिया विधानसभा के महका मंडल में मोदी के 11 साल,बेमिसाल के लिए तय किए कार्यक्रम के लिए कार्यशाला का आयोजन, भारतीय जनता पार्टी परिवार खरसिया में हुआ।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रायगढ़ जिला के जिला बीजेपी उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा के द्वारा मोदीजी के 11 सालों के कार्यों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया
साथ ही मंडल अध्यक्ष डॉ हितेश गवेल , जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे , मंडल महामंत्री लक्ष्मी देवी साहू , महामंत्री ओमप्रकाश राठौर, मनोज राठौर, जयप्रकाश डनसेना के द्वारा भी आगामी कार्यकर्मों पर प्रकाश डाला गया
*कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष श्री शिव चरण महिष जी के द्वारा किया गया*
*कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्री पीताम्बर दास महंत जी के द्वारा किया गया*
*आज के कार्यक्रम में मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित, कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने पार्टी के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कृत संकल्पित हुए*
*कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार* ll














Leave a Reply