छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा एवं स्नेह सम्मेलन 2025 में वित्त मंत्री हुए सम्मिलित

आज रायपुर के सर्किट हाउस (कन्वेंशन हॉल) में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा एवं स्नेह सम्मेलन 2025 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सम्मिलित हुए इस अवसर पर वित्तीय प्रशासन, बजट प्रबंधन, सार्वजनिक व्यय और राजकोषीय उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक विषयों पर अपने विचार साझा किये।

उन्होंने कहा राज्य के आर्थिक विकास में वित्त सेवा अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।  मौके पर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को उनके द्वारा सम्मानित किया गया एवं सुनिधि स्मारिका (द्वितीय संस्करण) पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से नीति निर्माण में समन्वय और प्रशासनिक दक्षता को नई दिशा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!