संजय अग्रवाल (मेडिकल) बने लायंस क्लब खरसिया सिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष,डॉक्टर्स एवं सीए दिवस पर किया गया समाज सेवियों का सम्मान, लायनिज्म सत्र की शानदार शुरुआत



संजय अग्रवाल (मेडिकल) बने लायंस क्लब खरसिया सिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष

डॉक्टर्स एवं सीए दिवस पर किया गया समाज सेवियों का सम्मान, लायनिज्म सत्र की शानदार शुरुआत

खरसिया।
विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 3233 के अंतर्गत कार्यरत लायंस क्लब खरसिया सिटी ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विगत 17 वर्षों से अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्थानीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है।

इसी क्रम में क्लब की नॉमिनेशन कमेटी की बैठक लायन ऋषि अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर के प्रमुख मेडिकल व्यवसायी एवं समाज सेवा में सदैव अग्रणी लायन संजय अग्रवाल (मेडिकल) को क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही लायन सुन्दरमल चंदवानी को सचिव एवं लायन विनय कबूलपुरिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव नियुक्त अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने कहा कि वे लायंस इंटरनेशनल और डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त दिशा-निर्देशों के साथ सामुदायिक सेवाओं को और सशक्त बनाएंगे तथा क्लब की गतिविधियों को एक नई ऊँचाई देंगे।

डॉक्टर्स और सीए का सम्मान

सत्र के प्रथम दिन 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब ने नगर के प्रमुख चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस गरिमामय आयोजन से क्लब के नए सत्र की शुरुआत अत्यंत प्रेरणादायक और सामाजिक सरोकारों से युक्त रही।

कार्यक्रम में लायन संजय अग्रवाल (मेडिकल) के साथ लायन शिव अग्रवाल (एडु), लायन रामनारायण सोनी (संटी), लायन अनिल अग्रवाल, लायन डॉ. हितेश गवेल, लायन सुन्दरमल चंदवानी, लायन विनय कबूलपुरिया समेत क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सत्र 2025-26 की यह पहली बैठक समाज सेवा, सद्भावना और समर्पण के भाव से ओतप्रोत रही, जो आने वाले समय में लायंस क्लब की मजबूत भूमिका की ओर संकेत करती है।



NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!