त्वरित सूचना के आधार पर तहसीलदार ने की अवैध धान परिवहन पर तत्काल कार्यवाही

खरसिया तहसील के पालगड़ा चेक पोस्ट में ग्राम कोटवारों की रात्रि गश्त लगाई गई है इस दौरान रात्रि गस्त में सुबह 4.00 बजे भोर में  अवैध धान परिवहन कर रहे वाहन को जाते देखा गया और उसे रोक कर कोटवारों द्वारा पूछताछ किया गया वाहन में अवैध धान परिवहन करना ज्ञात होने पर  तत्काल तहसीलदार लोमेश मिरी को इसकी सूचना कोटवारों द्वारा दी गई , सूचना प्राप्त होने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उक्त वाहन मिनी ट्रक को तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम  द्वारा जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार  इसमें 132 बोरी धान लोड था। जिसे कार्यवाही करते हुए  खरसिया मंडी में सुपुर्द किया गया। जहां मंडी एक्ट के तहत उक्त अवैध धान परिवहन के तहत कार्यवाही की गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24/11/2024 को तकरीबन सुबह के 5 बजे पलगडा घाटी में अवैध धान चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक  CG11 AR8544 में 100 बोरी 40 किलो  से भरा हुआ धान  जोकि ड्राइवर  के बयान अनुसार ग्राम-अमरदिहा से खरदिया ले जाया जा रहा था । तहसीलदार  द्वारा मौके पर उसे  रोक कर  ड्राइवर  का बयान लिया गया। ड्राइवर के द्वारा मौके पर गाड़ी के कागजात एवं धान परिवहन के किसी भी प्रकार का परमिट बिल चालान अन्य दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया ।बयान मे ड्राइवर ने  बताया राइस मिल ले कर जाना है लेकिन  राइस मिल का किसी प्रकार का परमिट बिल प्रदान नहीं किया गया । तहसीलदार ने कार्यवाही करते हुए मौके पर ही  वाहन एवं ड्राइवर को मंडी में धान सहित सुपुर्द किया ।

तहसीलदार लोमेश मिरी ने हमसे बताया कि अवैध धान परिवहन, अवैध भंडारण या कोई भी अवैध गतिविधि को बक्शा नहीं जाएगा एवं ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!