39वीं मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ 6-7 जुलाई को


39वीं मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ 6-7 जुलाई को

📍 खरसिया – नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा 39वीं मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। यह आयोजन शुक्ल पक्ष की एकादशी (ग्यारस) के पावन अवसर पर संपन्न होगा।

🔸 6 जुलाई: प्रातः 6 बजे से निशान यात्रा

अर्चना टॉकिज के सामने स्थित श्री श्याम मोबाइल (बरतुंगा वाले) के निवास से प्रातः 6:00 बजे निशान यात्रा प्रारंभ होकर 7:30 बजे श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुंचेगी। वहां विशेष आरती होगी। संस्था के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि यह यात्रा हर शुक्ल पक्ष की ग्यारस को नगर के विभिन्न श्याम प्रेमियों के निवास स्थानों से शुरू की जाती है।

🔸 दोपहर 1:00 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ

मंदिर में दोपहर 1:00 बजे से अखंड ज्योति पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। मुख्य जजमान होंगे श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल (होम गैलरी, हमालपारा)। मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों व गुब्बारों से सजाया जाएगा। बाबा के जन्मोत्सव की बधाइयां भी भक्तों को दी जाएंगी।




7 जुलाई: भोग व आरती का विशेष कार्यक्रम

🌄 प्रातः 7:30 बजे – ज्योत प्रज्वलन एवं खीर-चूरमा का भोग

07 जुलाई की सुबह 7:25 बजे बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात भव्य आरती कर खीर व चूरमा का प्रसाद अर्पण किया जाएगा। भोग अर्पण करने वाले प्रमुख श्याम भक्तों में शामिल हैं:

श्री अंगनुराम महावीरप्रसाद

श्री नरेश अग्रवाल (रायगढ़)

श्री सुरजभान शर्मा

श्री तुहीराम गोपालप्रसाद

श्री दीपचंद बाबूलाल (पीहू ज्वेलर्स)

श्री सजन अग्रवाल (छाल)

अन्य गुप्त श्याम प्रेमीगण


🍛 दोपहर 12:30 बजे – चांवल-सब्जी का महाप्रसाद

आरती के बाद चांवल-सब्जी का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसका आयोजन श्री सौरभ अग्रवाल (होम गैलरी, खरसिया) द्वारा किया जाएगा।

🌙 रात्रि 7:30 बजे – आरती के बाद खिचड़ी का भोग

संध्या 7:30 बजे बाबा की आरती के उपरांत खिचड़ी का भोग अर्पित कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। भोग वितरण की व्यवस्था भी श्री सौरभ अग्रवाल द्वारा की जाएगी।




🎉 भव्य श्रृंगार की होगी झलक

बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार श्रीमती सविता सराफ एवं श्री बसंत सराफ (गौरांग ज्वेलर्स, खरसिया) द्वारा किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।




✨ सेवा में लगे प्रमुख श्याम भक्त

आयोजन को सफल बनाने में विजय अग्रवाल (अध्यक्ष), बजरंग अग्रवाल, कैलाश सपना, पूनम अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, हरीश शर्मा, मनोज ऐरन, राजेश बंसल, रमेश वकील, कन्हैया शर्मा, निकुंज सराफ, संजय गुप्ता, मनोज गोयल (अम्बिका), ऋषभ अग्रवाल (एलआर), तरुण शर्मा (बिट्टू) सहित कई अन्य श्याम प्रेमी तन-मन से जुटे हुए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!