राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खम्हार संयुक्त मंडल पथ संचलन में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूजन एवं पथ संचलन संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खम्हार संयुक्त मंडल पथ संचलन में भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूजन एवं पथ संचलन संपन्न हुआ


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खम्हार गांव में संयुक्त 3 मंडल जोबी, गोरपार एवं फरकानारा के स्वयं सेवकों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पूजन एवं पथ संचलन किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायगढ़ विभाग के  विभाग संघचालक विजय शंकर पटनायक विभाग कार्यवाह भयभंजन बेहरा  विभाग प्रचारक डॉ राजकुमार भारद्वाज रायगढ़ जिला कार्यवाह  मुकेश साव जी जिला शारीरिक प्रमुख  महेत्तर सिदार जिला बौद्धिक प्रमुख बुदेश्वर महंत की गरिमामय उपस्थिति रही इसके अलावा खरसिया खण्ड कार्यकारिणी से खण्ड कार्यवाह  खगेश्वर साहू खण्ड सह कार्यवाह मनोज कुमार साहू खण्ड शारीरिक प्रमुख शिवा वैष्णव खण्ड सामाजिक समरसता प्रमुख  रामाधार गबेल खण्ड व्यवस्था प्रमुख  अमित चंदवानी खण्ड महा विद्यालयीय छात्र प्रमुख वेदप्रकाश पटैल खण्ड प्रचार प्रमुख रूपेंद्र पटैल खण्ड किसान कार्य प्रमुख केशर चंद साहू खरसिया नगर कार्यवाह  आनंद वर्धन गवेल एवं विभाग सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद  यदुनाथ पटैल  भी उपस्थित रहे,
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालाराम राठिया सेवा निवृत शिक्षक, मुख्य वक्ता  प्रेम नन्द सिदार विभाग समग्र ग्राम विकास प्रमुख रायगढ़ विभाग मनचासीन रहे मुख्य वक्ता  के द्वारा बौद्धिक दिया गया जिसमें उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन एवम् उनके बलिदान के बारे में बताया साथ ही संघ की स्थापना 27 सितम्बर सन् 1925 से प्रारंभ हुआ और तब से लेकर अब तक की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपलब्धियों के बारे में बताया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा से ही देश हित के लिए कार्य करती हैं अब तक कई बार सेना की मदद करते हुए अपने कई स्वयं सेवकों की प्राणों की आहुति भी दे चुकी है तथा वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देश को आवश्यकता क्यों है उसे बताया, आज संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा पञ्च प्रण लिया गया है जिसमें 1. सामाजिक समरसता के बारे में बताया की छुआ- छूत के भावनाओं को छोड़कर सभी को समान व्यवहार करना चाहिए 2. कुटुम्ब प्रबोधन में अपने पूरे परिवार को साथ में बैठ कर खाना खाना चाहिए साथ मिलकर रहना चाहिए 3. पर्यावरण संरक्षण आज हम नौरात्रि का उपवाश 9 दिन बिना खाए रह सकते हैं लेकिन बिना हवा के कुछ छड़ भी जीवित नहीं रह सकते जिस कारण इस पर्यावरण का संरक्षण बहुत आवश्यक है 4. स्व के बोध व स्वदेशी को मान कर मातृ भाषा, और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए 5 नागरिक कर्तव्य बोध प्रत्येक नागरिकों के मूल कर्तव्य और देश भक्ति देश की संस्कृति को जानने और उसका पालने करने का महत्व को बताया संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर तैयार हुआ है, आज देश में राष्ट्र विरोधी शक्तियां समाज को खंडित करने के प्रयास में लगा है ऐसे समय में हमें एक साथ इस संगठन के माध्यम से ताकतवर व सशक्त होकर एक साथ चलने की आवश्यकता है संघ संस्कार ,अनुशासन और देशभक्ति के रूप में कार्य कर रहा है इस अवसर पर अमृतवचन श्री किशन गवेल जी और एकलगीत श्री केशरचंद साहू द्वारा किया गया एवं क्षेत्र के स्वयंसेवकों और ग्राम वासियों तथा सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति की गरिमामई उपस्थिति रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!