एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जर्जर स्थिति पर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए बच्चों को नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश


खरसिया: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जर्जर स्थिति पर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए बच्चों को नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश

खरसिया, 31 जुलाई 2025 – शिक्षा और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 19 जुलाई को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ,BEO, जनपद CEO, SDM खरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, की संयुक्त टीम द्वारा BDC क्षेत्र में संचालित एकमात्र #एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यह विद्यालय 420 बच्चों की शिक्षा व आवास व्यवस्था का केंद्र है।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की अत्यंत जर्जर और असुरक्षित स्थिति सामने आई, जिस पर टीम ने तत्काल प्रतिवेदन कलेक्टर रायगढ़ को प्रेषित किया।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को शीघ्र संज्ञान में लिया और 30 जुलाई को कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर पुनः स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए, कलेक्टर ने तत्काल सभी विद्यार्थियों और विद्यालय को एक नए सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो, और बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भवन हस्तांतरण व अन्य आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने को कहा गया।

यह त्वरित निर्णय प्रशासन की जनहित व संवेदनशीलता की मिसाल है, जिसकी क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना की जा रही है। यह कदम विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!