किरीतमाल स्कूल और आंगनबाड़ी जलभराव की चपेट में – सरपंच की अनदेखी से बिगड़े हालात, बच्चों की पढ़ाई और सेहत दोनों खतरे में

🔴 किरीतमाल स्कूल और आंगनबाड़ी जलभराव की चपेट में – सरपंच की अनदेखी से बिगड़े हालात, बच्चों की पढ़ाई और सेहत दोनों खतरे में

खरसिया – ग्राम किरीतमाल की शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। भारी बारिश के बाद स्कूल परिसर में पानी भर गया है, जिससे न सिर्फ बच्चों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है, बल्कि उनकी पढ़ाई भी पूरी तरह बाधित हो रही है।

ग्रामवासियों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन सरपंच लक्ष्मी सिदार द्वारा बार-बार शिकायतों के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडराने लगा है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा –
🗣️ “बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ना ही सफाई हो रही है, ना कोई जवाबदेही दिख रही है। सरपंच सिर्फ नाम की है, काम की नहीं।”

अब गांव में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी तेज़ हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरपंच की लापरवाही की जांच की जाए और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू किया जाए।

📣 “अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हम बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे,” – ये चेतावनी भी अभिभावकों की ओर से सामने आई है

Oplus_16777216
Oplus_16777216
Oplus_16777216

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!