पूजा जायसवाल द्वारा📍
खरसिया | NKB National News—
गायों की सुरक्षा के लिए नई पहल –
खरसिया थाना पुलिस का सराहनीय कदम, रिफ्लेक्टिव रेडियम पट्टी लगाकर सड़क हादसों से बचाने की मुहिम शुरू
खरसिया – खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े और उनकी सक्रिय पुलिस टीम ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय पहल की है, जिसमें रात्रि के समय सड़कों पर घूमने वाली गायों की जान बचाने के लिए उनके शरीर पर रेडियम पट्टियाँ लगाई जा रही हैं। इस कार्य का उद्देश्य रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और गौवंशों की रक्षा करना है।
थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि रात में वाहन चालकों को गायें नजर नहीं आतीं, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, खरसिया पुलिस ने स्वयं आगे आकर गायों की गर्दन और सींगों पर प्रतिबिंबित (रिफ्लेक्टिव) रेडियम पट्टियाँ लगाना शुरू किया है, जिससे वाहन की लाइट पड़ते ही वे चमकती हैं और चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं।
थाना क्षेत्र में अपराध दर में भारी गिरावट
खरसिया थाना क्षेत्र न केवल इस पहल के कारण चर्चा में है, बल्कि थाना प्रभारी की सक्रियता के चलते शांति और कानून व्यवस्था भी पूरी तरह नियंत्रण में है। क्षेत्र में अपराध की घटनाएँ लगातार कम हो रही हैं, और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार बढ़ा है।
गौसेवा और सुरक्षा –
एक सच्ची मिसालगायों को दुर्घटना से बचाने की यह कोशिश पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करती है। थाना प्रभारी और उनकी टीम का यह कार्य गौसेवा की एक अनूठी मिसाल बन रहा है, जो निश्चित रूप से अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।
🟢 गायों की रक्षा, जनता की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण –
खरसिया थाना पुलिस की यह ट्रिपल एक्शन कार्यशैली लोगों को भरोसा दिला रही है कि वे एक सशक्त नेतृत्व में हैं।
📸 ऐसी तस्वीरें जहां पुलिस अधिकारी खुद रेडियम लगा रहे हों, सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।














NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply