ग्राम पंचायत नावापारा (पूर्व) में पंचायत सचिव के स्थानांतरण की मांग,प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल ?

लोकेशन – रायगढ़

ग्राम पंचायत नावापारा (पूर्व) में पंचायत सचिव के स्थानांतरण की मांग

-पंचायत सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, स्थानांतरण की मांग को लेकर सीईओ को सौंपा गया ज्ञापन जनपद पंचायत खरसिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नावापारा (पूर्व) में पिछले 15 वर्षों से पदस्थ पंचायत सचिव मनोज कुमार डनसेना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सचिव के तत्काल स्थानांतरण की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव डनसेना की लंबे समय से एक ही पंचायत में पदस्थापना से पंचायत कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही खत्म हो गई है। शिकायत में कहा गया है कि सचिव नियमित रूप से पंचायत कार्यालय में उपस्थित नहीं होते और गांव के लोगों को काम के लिए अपने निवास स्थान किरीतमाल बुलाते हैं। इसके अलावा योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में पैसे की मांग की जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि जो लोग सचिव की मांग पूरी नहीं करते, उन्हें योजनाओं से वंचित रखा जाता है या बेवजह परेशान किया जाता है।पेयजल संकट से जूझ रहा गांवगांव में इस समय बोर और बोरिंग के जलस्तर में भारी गिरावट के कारण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार बोरिंग मरम्मत और नई पाइप लाइन की मांग की, लेकिन सचिव हर बार समय की कमी का बहाना बनाकर टालते रहे। इससे गांव की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजकुमारी (ग्रामीण महिला):”हमें योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा, सचिव सिर्फ पैसे की मांग करते हैं और पंचायत में कभी दिखते ही नहीं। ऐसे सचिव को निकाल देना चाहिए। हमें नया सचिव चाहिए जो ईमानदारी से काम करे।”

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और पंचायत सचिव का स्थानांतरण अन्यत्र करने की मांग की है, ताकि पंचायत कार्यों में सुधार हो और ग्रामीणों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

प्रशासन की चुप्पी इस मामले में अभी तक जिला पंचायत रायगढ़ प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।—

Oplus_16777216
Oplus_16777216

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!