खरसिया विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन पर मिला जनता का भरपूर प्रेम ,विधायक ने सभी का जताया आभार

आज 26 नवंबर मंगलवार संविधान दिवस पर  खरसिया विधानसभा के चहेते विधायक उमेश पटेल का जन्मदिन ,विभिन्न जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित 

नगर सरकार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन , हजारों लोगों ने भरपुर भोजन का लिया आनंद


सर्वप्रथम सुबह 10 बजे  खरसिया के शासकीय हॉस्पिटल में मरीजों को फल का वितरण किया गया  इसके पश्चात  11 बजे  मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में  विधायक द्वारा केक काटकर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम हुआ ।
इसके पश्चात  दोपहर  12 .30 बजे रेस्ट हाउस के सामने शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल परिसर में टेंट लगा कर  अपने विधायक की प्रतीक्षा में लोगो ने पटाखे फोड़े और उनके स्वागत के लिए फूल माला लिए खड़े रहे , लोगों मे आज विधायक के जन्मदिन पर गजब का उत्साह देखा गया , मुन्ना चाय वाले के हाथों में भी चाय के कप थे जो विधायक का इंतजार करते नजर आए
जैसे ही विधायक की गाड़ी कार्यक्रम में पहुंची लोगों ने पटाखे फोड़ कर स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से उनका स्वागत अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
सभी की शुभकामना की स्वीकार करते हुए उमेश पटेल कार्यक्रम में पहुंचते उससे पहले ही एक बूढ़ी माता ने आकर विधायक को खूब आशीर्वाद देते हुए उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया बदले में उमेश पटेल ने भी बेटे की तरह उनका स्वागत किया ।
कार्यक्रम में अपने लाडले विधायक के लिए उनके नाम के अक्षरों पर ढेर सारे केक रखे गए जो लोगों का  जन्मदिन को लेकर उत्साह दर्शा रहा था।
सबसे पहले अपने शहिद  पिता स्वर्गीय नंदकुमार पटेल का माल्यार्पण कर उमेश पटेल ने आशीर्वाद लिया इसके पश्चात लोगों के बीच जा कर  नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ केक काटा और बच्चो ने विधायक को और विधायक ने बच्चो को अपने हाथो से केक खिलाया , । बच्चो की ऐसी खुशी देखते ही बन रही थी।
केक काटने के पश्चात नगर सरकार द्वारा भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें चाय,पूड़ी ,चावल, दाल,पकोड़े , और तीन प्रकार की सब्जियां थी , इस भंडारे में विधायक ने भोजन किया और सभी को भोजन कर के ही जाने का आग्रह किया , सैकड़ों की संख्या में लोगों ने  भंडारे में भोजन किया  और विधायक को खूब आशीर्वाद दिया । करीबन हजारों की तादाद में लोगों ने भोजन किया।


बता दे कि आज विधायक उमेश पटेल को आशीर्वाद देते हुए वृद्ध जनो  ने भी उनके साथ सेल्फी ली और भोजन ग्रहण किया।

उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्नेहीजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे आज का यह कार्यक्रम  बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!